फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest of contract workers at GM office, uproar over EL, CL and gratuity

जीएम आफिस पर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, ईएल, सीएल व ग्रेच्युटी को लेकर किया हंगामा

Tue, 10 May 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Protest of contract workers at GM office, uproar over EL, CL and gratuity
एनसीएल खड़िया की आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने महाप्रबंधक कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन के साथ जमकर हंगामा किया। इस दौरान व्यवस्था बनाने में सुरक्षा कर्मियों को खूब पसीना बहाना पड़ा। श्रमिकों के मुद्दे पर जीएम व पूर्व विधायक के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। तय हुआ कि इसी सप्ताह दूसरे दौर की वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

कोयला निकासी के निमित्त खदान क्षेत्र से अधिभार (ओबी) हटाने में लगी बीजीआर इंफ्रा कंपनी में लगभग आठ सौ कर्मचारी संविदा आधार पर नियोजित हैं। कंपनी करीब पांच साल से कार्य कर रही है। कुछ माह का कार्य शेष है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनको नियम मुताबिक ईएल व सीएल, डबल संडे, ग्रेच्युटी का पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसमें 26 दिन कार्य के बदले तीस दिन का पैसा भी शामिल है। कांट्रैक्ट की शर्तों मुताबिक लाभ नहीं मिलने पर पत्र के जरिए मुख्य नियोजक (एनसीएल) को अवगत कराया गया लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी के बाद आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ा। मजदूरों के समर्थन में पहुंची पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने सभी की बात सुनी। इसके बाद कंपनी व एनसीएल अधिकारियों से बात की। इस वार्ता में निजी कंपनी का कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं हुआ। इसके चलते मजदूरों में रोष बढ़ गया। रूबी प्रसाद ने कुछ मजदूरों के साथ जीएम से मिलने की इच्छा जताई। इस पर भी काफी देर तक विवाद कायम रहा। बाद में जीएम से मिलकर रूबी प्रसाद व पांच मजदूर प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। जीएम राजीव कुमार ने भरोसा दिलाया कि कांट्रैक्ट शर्तों के मुताबिक सभी को लाभ दिलाया जाएगा। उनका कहना था कि नियमों का अध्ययन करने के बाद संबंधितों को निर्देश दिया जाएगा। इस बीच इसी सप्ताह निजी कंपनी प्रबंधन व मजदूरों के बीच वार्ता कराकर समस्या का हल निकालने की कोशिश होगी। इसके बाद सुबह से जमे मजदूर जीएम कार्यालय से हटे। इस दौरान प्रमुख रूप से मुकेश सिंह, आनंद पटेल, रजनीश सिंह, मोहन कुमार, जहीर खान, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed