{"_id":"a30b7918d068119622ea100688588f73","slug":"protest-fee-increase-the-market-had-been-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी का विरोध, बंद रहा डाला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी का विरोध, बंद रहा डाला बाजार
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
जेपी एसोसिएट्स की ओर से संचालित जय ज्योति इंटर कालेज में हुई फीस वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को अभिभावकों ने कंपनी के गेट पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप डाला की दूकानें बंद रहीं, इसकी वजह से लोग चाय-पान के लिए तरस गए। इसके पूर्व रामलीला मैदान में हुई सभा में वक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अगर शीघ्र कंपनी प्रबंधन बढ़ी हुई फीस को वापस नहीं लेता है तो डाला क्षेत्र के लोगों के साथ कंपनी के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर कार्य अवरुद्ध किया जाएगा। बबुंदर पाठक ने कहा कि अगर कंपनी प्रबंधन फीस वृद्धि वापस नहीं लेता है तो आत्मदाह भी किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को कम फीस में ही शिक्षा दिलाने का कार्य करना चाहिए। राजू दूबे और धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए कंपनी प्रबंधन को फीस वृद्धि वापस लेना चाहिए।
सभा की अध्यक्षता भैरो प्रसाद और संचालन सुभाष पाल ने किया। इस दौरान डा. राकेश सिंह, महावीर, अजय तिवारी, मंगला जायसवाल, सुधीर सिंह, रामचंद्र गोड़, संतोष, मदन, विजय, उमेश, निर्मला मौजूद रहीं। जेपी एसोसिएट्स के अधिाशासी अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि अभिभावक का विरोध गलत है। एसोसिएट्स कालेज को एक करोड़ से ज्यादा की सबसीडी देता है। कंपनी की स्थिति ठीक न होने के बावजूद जेपी विद्या मंदिर की फीस दस दिन पूर्व वापस ली गई है। जय ज्योति इंटर कालेज में कला संकाय में बढ़ी हुई फीस में से 95 रुपये और विज्ञान में 120 रुपये फीस कम की गई है।