{"_id":"6ae78bb92a07b6ff190dfee9","slug":"athletes-from-sonbhadra-district-shine-in-masters-athletics-bagging-several-medals-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-155715-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मास्टर्स एथलेटिक्स में सोनभद्र जिले के खिलाड़ियों का जलवा, झटके कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मास्टर्स एथलेटिक्स में सोनभद्र जिले के खिलाड़ियों का जलवा, झटके कई पदक
लखनऊ विश्व विद्यालय में राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिंक्स प्रतियोगिता में सोनभद्र के प्रतिभागी।
- फोटो : पुष्य नक्षत्र पर आभूषण की खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक।संवाद
Link Copied
सोनभद्र। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दोनों दिन पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह (45 प्लस) ने 5000 मीटर पैदल चाल में रजत और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। चंद्रा मारुति प्रो. के दिनेश सिंह (55 प्लस) ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में भी रजत पदक अपने नाम किया। आकाश सिंह (35 प्लस) ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, एनसीएल के यूपी सिंह (55 प्लस) ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। एनसीएल के ही राजेश राम (60 प्लस) ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने पदकों पर निशाना साधा। संजय सिंह (45 प्लस) ने 10000 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। आकाश सिंह (35 प्लस) ने 4×100 मीटर रिले दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।