फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four teams have secured a spot in the APL semi-finals.

Sonebhadra News: एपीएल में चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mon, 02 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four teams have secured a spot in the APL semi-finals.
अनपरा के चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते भारतीय सेना के जवान विजय
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में चल रही अनपरा प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-5 टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार रोमांचक मुकाबलों के बाद ऊर्जांचल टाइगर्स, औड़ीमोड़ इंडियंस, रेणुसागर हिंदुस्तानी और अनपरा लायंस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता में शामिल दस टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पहला मुकाबला ऊर्जांचल टाइगर्स और परासी सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। ऊर्जांचल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट पर 55 रन बनाए। दिलीप ने 30 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में परासी सुपरकिंग्स की टीम तीन विकेट पर 43 रन ही बना सकी। इस तरह ऊर्जांचल टाइगर्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिलीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने आठ ओवर में चार विकेट पर 52 रन बनाए। शिवम सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेणुसागर हिंदुस्तानी की टीम ने 6.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सुमित और दीपक ने 21-21 रन बनाए, जबकि शिवम सिंह ने तीन विकेट झटके। कप्तान दीपक पटेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।तीसरे मुकाबले में रेहटा वारियर्स की टीम आठ ओवर में 38 रन पर सिमट गई। आशुतोष राय ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। जवाब में औड़ीमोड़ इंडियंस ने 5.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed