फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Property grabbed from brother who went abroad with fake power of attorney, case against three brothers and sisters

Sonebhadra News: विदेश गए भाई की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से हड़प ली संपत्ति, तीन भाई-बहनों पर केस

Tue, 27 Feb 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Property grabbed from brother who went abroad with fake power of attorney, case against three brothers and sisters
सोनभद्र। रोजगार के लिए विदेश गए भाई की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार कराकर उसके हिस्से की पुश्तैनी संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सगे भाई और तीन बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली में दी तहरीर में अनपरा के नूरिया मोहल्ला निवासी नुरुल आरफीन ने बताया कि उसकी पैतृक संपत्ति अनपरा के अलावा बिहार में भी है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। रोजगार के सिलसिले में वह 30 सितंबर 2016 से 06 जून 2017 तक विदेश रहा। इसी बीच उसके भाई जैनुल आब्दीन ने बहन फरीदा सुल्ताना, शबिया सुल्ताना, रईसा बेगम के साथ मिलकर उसके फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर पॉवर ऑफ अटार्नी तैयार कराकर उसका अनुचित लाभ लिया गया। बिहार की संपत्ति का बैनामा कर दिया गया। उसके हिस्से की धनराशि हड़प ली गई। सितंबर 2023 में उसे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जैनुल आब्दीन व तीनों बहनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed