{"_id":"61db1d0768931e13605bf3e4","slug":"projects-worth-crores-passed-before-the-announcement-of-elections-sonbhadra-news-vns632686322","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के एलान से पहले पास हुई करोड़ों की परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के एलान से पहले पास हुई करोड़ों की परियोजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना और इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच चुनावी महासमर का आगाज हो गया है। प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। अब कोई भी नया कार्य नहीं कराया जा सकेगा। हालांकि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुके कार्य जारी रहेंगे। चुनाव के एलान से पहले जिले की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं ने सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय और अस्पताल भवन से जुड़ी करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत कराते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लिहाजा यह कार्य चुनाव के दौरान भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। चुनाव खत्म होने तक इनका लाभ लोगों को मिलने लगेगा।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले जिले में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में करीब 152 किलोमीटर लंबी 80 संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया था। करीब 16 करोड़ की लागत से बनने वाले इन संपर्क मार्गों का शनिवार को आनन-फानन में भूमि पूजन कराते हुए कार्य भी शुरू करा दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मानें तो सदर विधायक भूपेश चौबे के साथ ही भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर भूमि पूजन कर कार्य की शुरूआत करा दी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों के मुताबिक आचार संहिता का सड़कों के निर्माण पर असर नहीं पड़ेगा। पिछले दिनों करमा विकास खंड कार्यालय के लिए भी टेंडर निकाला गया था। करमा ब्लॉक के अवर अभियंता सुनीत मिश्रा ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही ब्लॉक भवन निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसलिए निर्माण कार्यों पर आचार संहिता का असर नहीं पड़ेगा। जिला पंचायत विभाग की तरफ से भी बीते दिनों जिले में 134 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इस नाते कोई काम प्रभावित होने वाला नहीं है। इसी तरह पिछले सप्ताह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से करीब 222 लाख का टेंडर निकाला गया था। इसके तहत कई सीसी रोड व पुलिया का निर्माण कराया जाना है। इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता सूर्यप्रकाश ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस नाते अब कार्य शुरू कराया जा सकता है। इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा।