{"_id":"5ef7870e8ebc3e43272dc17b","slug":"project-sonbhadra-news-vns5326322174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला प्रोजेक्टों में कामगारों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली में वाणिज्यिक खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते कोयला कामगार
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
शक्तिनगर। एनसीएल में कोयला कामगारों के संयुक्त संगठन से जुड़े श्रमिकों ने शनिवार को कोयला प्रोजेक्टों के कार्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। संगठन के नेताओं ने कहा कि अधिकार के लिए कामगारों को एकजुटता बनाई रखनी होगी। शनिवार को सुबह सिंगरौली के सभी क्षेत्रों में सयुक्त मोर्चा से जुड़े यूनियनों के पदाधिकारियों व कामगारों ने जमकर नारेबाजी की और जन जागरण किया। कोयला श्रमिकों ने एनसीएल की अमलोरी, निगाही, केंद्रीय कार्यशाला, जयन्त, ब्लाक बी, झिंगुरदा, एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली, खड़िया, जल आपूर्ति इकाई आईडब्ल्यूएसएस आदि में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गेट मिटिंग के जरिए तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए गहन जनसंपर्क भी किया। इन मौकों पर नेेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचन की। आरोप लगाया कि सरकार का कदम सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का अस्तित्व समाप्त करने जैसा है। चेतावनी दी कि सरकार के इस कदम का कोयला कामगार हर स्तर पर विरोध करेंगेे। ज्ञात हो, एनसीएल मेें कोयला मजदूरों के कई संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर केंद्र सरकार के कोयला क्षेत्र में वाणिज्यिक खनन व कोल ब्लॉकों को निजी क्षेत्रों को देने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में सरकार का करीबी समझा जाने वाला संगठन भारतीय मजदूर संघ भी शामिल है। संयुक्त मोर्चा ने दो जुलाई से एनसीएल में तीन दिन के हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूर यूनियनों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।