फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Project management is cheating with the displaced

परियोजना प्रबंधन विस्थापितो के साथ कर रहा छल

Tue, 09 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Project management is cheating with the displaced
अनपरा। एनसीएल बीना परियोजना में ओवर वर्डेन का कार्य करा रही संविदा कंपनी बीजीआर में विस्थापितों के समायोजन को लेकर ग्राम पंचायत चंदूआर में मंगलवार को विस्थापितों की एक बैठक की गई। अध्यक्षता कर रहे राम रक्षा दूबे ने आरोप लगाया कि एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन जिन 266 विस्थापितो की सूची निकाली थी उसे एक षड्यंत्र के तहत रद्द कर दिया गया। जिसमें एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन व संविदा कंपनी बीजीआर के अधिकारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन

बीना परियोजना प्रबंधन त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को भी नहीं मान रहा है जिससे यह साबित होता है कि एनसीएल बीना परियोजना प्रबंधन विस्थापितों को रोजगार दिलाने की दिशा में हीलाहवाली कर रहा है। जिसे विस्थापित कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति विस्थापित जागरूक हैं और अपना हक लेकर रहेंगे। नए तरीके से विस्थापित आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं यदि रोजगार नहीं दिया गया तो चक्का जाम, भूख हड़ताल जैसे आंदोलन विस्थापित करने के लिए विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीना परियोजना प्रबंधन की होगी। कहा कि बुधवार को बरवानी गांव में बैठक आयोजित की गई जहां आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान बाबा मणि दुबे, गोविंद मिश्रा श्यामसुंदर दुबे, कांति प्रसाद, सीताराम भारती, लालबाबू बिहारी, कृष्ण कुमार दुबे, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed