{"_id":"6828d1e3495d2bb6a102f10e","slug":"programs-will-be-organized-on-the-3rd-birth-anniversary-of-queen-ahilyabai-holkar-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128475-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी मनाएगी। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल परिसर में मीडिया से वार्ता में कहा कि 19 और 20 मई को महिला सशक्तीकरण दौड़ कराई जाएगी। महाविद्यालय, इंटर कॉलेज के छात्राओं में दौड़ कराते हुए प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
21 व 22 को जिला संगोष्ठी कराई जाएगी, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति में उनका योगदान पर चर्चा की जाएगी। बताया कि 23 व 24 को घाटों की सज्जा एवं नदी की आरती कराई जाएगी।
विज्ञापन
25 मई को जिले स्तर पर अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन दर्शन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शन आयोजित की जाएगी। 26 से 28 मई तक पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन कराया जाएगा।
वहीं 29 और 30 मई को नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कराया जाएगा। इसी दिन ब्लॉक स्तर पर भी महिला सशक्तीकरण सम्मेलन होगा। 31 मई को एनजीओ के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म त्रिशाब्दी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में महारानी के जीवन वृत्त पर नाट्य मंचन होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव गोंड, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।