फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Production starts from fifth unit of Anpara which was closed for three months

Sonebhadra News: तीन माह से बंद चल रही अनपरा की पांचवीं इकाई से उत्पादन शुरू

Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Production starts from fifth unit of Anpara which was closed for three months
अनपरा। तीन महीने से बंद चल रही अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। सफलतापूर्वक लाइटअप कराने के बाद इसे शुरू कर दिय गया। वहीं 500 मेगावाट की छठवीं इकाई को भी अगले सप्ताह लाइट अप करने की उम्मीद जताई रही है।
विज्ञापन


4 नवंबर को पांचवीं इकाई टरबाइन में तकनीकी खराबी आने से बंद कर दी गई थी। टरबाइन खोलने पर पता चला कि उसके पंखे काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके लिए परियोजना ने टरबाइन के ओईएम मेसर्स तोसिबा कंपनी को पंखे की मरम्मत के लिए बुलाया। तीन माह बाद मरम्मत कर बृहस्पतिवार की भोर में इकाई को लाइट अप कर लिया गया। इससे निगम ने राहत की सांस ली। गत 10 नवंबर को अनपरा तापीय परियोजना की छठवीं इकाई को वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद किया गया था। टरबाइन में तकनीकी खराबी आने से वह अभी भी बंद चल रही है। 500 मेगावाट की दो इकाई के बंद होने के कारण प्रदेश को 1000 मेगावाट सस्ती बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। प्रबंधन का कहना है कि छठवीं इकाई के मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह इकाई से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। पांचवीं इकाई के लाइट अप के दौरान मुख्य महाप्रबंधक इं. जेपी कटियार, महाप्रबंधक अ एवं ब इं. दूधनाथ, अधीक्षण अभियंता इं. चंद्र प्रकाश, इं. अवधेश सागर, इं. वीके दिनकर, अधिशासी अभियंता इं. पवन तिवारी, इं. राम दरस, इं. अदालत वर्मा, मेसर्स तोशीबा के इं. विभूति बहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed