{"_id":"65bfc833ba536595f304a899","slug":"production-starts-from-fifth-unit-of-anpara-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-109083-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनपरा की पांचवीं इकाई से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनपरा की पांचवीं इकाई से उत्पादन शुरू
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता वाली पांचवीं इकाई से रविवार की भोर में उत्पादन शुरू हो गया। सोमवार को इकाई के ब्वायलर ट्यूब में लीकेज हो गया था। इस कारण इकाई को बंद करना पड़ा। परियोजनाकर्मियों ने लीकेज को ढूंढकर युद्धस्तर पर लगकर उसे शनिवार की देर रात ठीक तक कर लिया। रविवार की भोर में लाइटअप कर इकाई से उत्पादन शुरू हो गया। इस बीच निगम राहत महसूस कर रहा है। रविवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19538 मेगावाट और न्यूनतम मांग 10565 मेगावाट के आसपास रही।
ओबरा की 12वीं इकाई वार्षिक रखरखाव के लिए बंद
ओबरा। गर्मी में प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए ओबरा परियोजना की इकाइयों का रखरखाव कर दुरुस्त किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की आधी रात ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 12वीं इकाई वार्षिक रखरखाव के लिए बंद कर दी गई।
इकाई के बंद होने से परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर लगभग 497 मेगावाट पर आ गया। उधर परियोजना की दो सौ मेगावाट क्षमता वाली 9वीं इकाई बीते नवंबर माह से कैपिटल ओवरहालिंग के लिए पहले से बंद है। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. राधे मोहन ने बताया कि दो सौ मेगावाट वाली 12वीं इकाई को एक माह के वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद किया गया है। उन्होंने 9वीं इकाई के इस माह 15 फरवरी तक चालू होने की उम्मीद जताई है।