फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession Taken Out Over a Distance of 4 km in 6 Hours on Ram Navami

Sonebhadra News: रामनवमी पर 6 घंटे में 4 किमी तक निकाली शोभायात्रा

Fri, 27 Mar 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Procession Taken Out Over a Distance of 4 km in 6 Hours on Ram Navami
रॉबर्ट्सगंज में श्रीराम दरबार अखाडा समिति की ओर से श्रीराम नवमी पर शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्
सोनभद्र। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को जिले में शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज लेकर महिला-पुरुष सड़कों पर उतरे। नगर में करीब चार किमी की दूरी तय करने में छह घंटे लग गए।
विज्ञापन

फूलों से सजे रथ में श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए तो युवतियां भी पीछे नहीं रही। रॉबर्ट्सगंज में राम जानकी मंदिर से श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से यात्रा मेन चौक होते हुए धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, बढ़ौली चौराहा, कचहरी, महिला थाना से वापस राम जानकी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया गया। अपराह्न करीब तीन बजे झांकियों के साथ शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें विधायक भूपेश चौबे, अविनाश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह आदि ने ध्वज पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्योरपुर: आश्रम मोड़ पर रामनवमी पर जुलूस निकाला गया। लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर भगवान श्रीराम के जयघोष करते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर रामचंद्र दुबे, अभिषेक अग्रहरी, गोलू सिंह, आशीष अग्रहरी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

शक्तिनगर के बीना कोयला क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर में विहिप बीना प्रखंड की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। पुजारी अजय शास्त्री ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed