फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession taken out on the fifth day of Muharram; breathtaking feats displayed by akhadas

Sonebhadra News: मोहर्रम की पांचवीं पर निकला जुलूस, अखाड़ों में दिखे हैरतअंगेज करतब

Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the fifth day of Muharram; breathtaking feats displayed by akhadas
दुद्धी में निकली मुहर्रम के पंचमी जुलूस-संवाद
दुद्धी। मोहर्रम पर रविवार रात नगर में पांचवीं का पारंपरिक ढंग से निकाला गया। रात करीब 10 बजे शुरू हुए जुलूस में आसपास के गांवों और मोहल्लों के विभिन्न अखाड़ों ने भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर जुटे रहे। रामनगर, कलकली बहरा, कठोकवा, डूमरडीहा और मलदेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों के अखाड़े निर्धारित मार्गों से होते हुए मंदिर-मस्जिद तिराहे पर पहुंचे। यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अखाड़ा खिलाड़ियों ने लाठी, डंडा और अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार से घूमती लाठियां, सामूहिक युद्ध कौशल और संतुलन से किए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान अखाड़ों के सदस्य धार्मिक उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर-मस्जिद तिराहे पर प्रदर्शन के बाद अखाड़ों ने मजलिस उठाई और जुलूस थाना-चौकी के समीप पहुंचा, जहां भी पारंपरिक करतब दिखाए गए। इसके बाद जुलूस शाह चौक होते हुए शिवाजी तालाब पहुंचा। यहां मोहर्रम की परंपरा के तहत मिट्टी कोड़ाई की रस्म अदा की गई। रस्म पूरी होने के बाद सभी अखाड़ों के सदस्य अपने-अपने घर लौट गए। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अखाड़ा कमेटी के सदर मुजीब खान ने बताया कि मोहर्रम की पंचमी का आयोजन क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा है। इसमें विभिन्न अखाड़े अपनी पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन करते हैं और आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed