फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prize wrestling of 21 thousand ended on a par

बराबरी पर खत्म हुई 21 हजार की ईनामी कुस्ती

Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prize wrestling of 21 thousand ended on a par
करमा ब्लॉक क्षेत्र के एक विद्यालय परिसर में कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। - फोटो : SONBHADRA
हरतालिका तीज के मौके पर करमा थाना क्षेत्र के हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कुश्ती-दंगल का शुभारंभ केकराही के ग्राम प्रधान रामचंद्र प्रजापति ने अखाड़े के भूमि पूजन के साथ किया। जिले के दूर-दराज के इलाकों सहित अन्य जिलों से आए पहलवानों ने अखाडे में अपने-अपने अंदाज में दांव आजमाया। अखाड़े में 100 रुपये से लेकर 21 हजार तक पहलवानों पर बोली लगाई गई। ज्यादातर पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कोमल पहलवान व हाजीपुर के गोलू पहलवान के बीच दो हजार रुपये के मुकाबले में गोलू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र मुगलसराय व रमेश भवानीपुर (मिर्जापुर) के बीच 2100 के इनामी मुकाबले में रमेश ने बाजी मारी। वहीं वाराणसी के दीपक व पीडीडीयू नगर के सुनील के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं छोटू भवानीपुर व किसान हाजीपुर चंदौली के बीच 2100 की इनामी कुश्ती हुई। छोटू ने जीत हासिल की। वहीं अंतिम बोली हाजीपुर के चिन्नी पहलवान और वाराणसी के नरसिंह के बीच 21 हजार की ईनामी कुश्ती के लिए मुकाबला हुआ। ये मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका संतोष तिवारी ने निभाई। विजेताओं को ग्राम प्रधान रामचंद्र कुमार व संतोष तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उमाकांत मिश्र, अरुण पति त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, राकेश सिंह, जीएम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, सरोज कुमार, चन्द्रवली विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी, लवकुश प्रजापति, राजकुमार, मनोज सिंह, बबलू, कमलेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed