फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Priya and Divyanshi first in Hindi calligraphy

हिंदी सुलेख में प्रिया और दिव्यांशी प्रथम

Tue, 30 Aug 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Priya and Divyanshi first in Hindi calligraphy
डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को हिंदी सुलेख व श्रुतलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें बाल और किशोर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार सिंह, तुलसी तिवारी और गिरीश नारायण शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में बाल वर्ग से प्रिया शुक्ला, श्रेया यादव व जयदेव निष्पत और किशोर वर्ग में अंशिका पांडेय, गरिमा शर्मा व अर्पिता विश्वकर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह तरुण वर्ग में अनिल कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और अखिल सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रुतलेख प्रतियोगिता में बाल वर्ग में दिव्यांशी रावत, उमंग व स्वाति और किशोर वर्ग में प्रिया वैश्य, खुशी व आदित्य कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तरुण वर्ग में आफताब प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और दिव्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। परिणाम की घोषणा नरेंद्र भूषण शुक्ल ने की। संयोजक अशोक कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed