{"_id":"5f7762ff8ebc3ea372520e6e","slug":"privatization-quit-india-campaign-for-restoration-of-old-pension-sonbhadra-news-vns550648729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए निजीकरण भारत छोड़ो अभियान चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए निजीकरण भारत छोड़ो अभियान चला
विज्ञापन
सोनभद्र। आल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के पेंशनविहीन शिक्षक, कर्मचारियों ने एनपीएस, निजीकरण भारत छोड़ो अभियान के तहत संकल्प दिवस मनाया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने-अपने कर्मस्थल पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व अहिंसा दिवस मनाया।
अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि आज हम संकल्प लेते हैं कि जिस प्रकार से महात्मा गांधी जी ने अपने संघर्ष के द्वारा अंग्रेजो को भकरत से खदेड़ा था, उसी प्रकार हम भी अपने संघर्ष के जरिए एनपीएस व निजीकरण को भारत से बाहर खदेड़ देंगे। पुरानी पेंशन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के बुढ़ापे की लाठी है। रंजना सिंह ने कहा कि एनपीएस निजीकरण न तो जनहित में है और न ही देश हित में। यदि देश मे लोकतंत्र कायम रखना है तो सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना तथा निजीकरण को रोकना होगा।इस मौके पर कमलेश सिंह, रामगोपाल यादव, सर्वेश तिवारी, सूर्यप्रकाश सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, बिहारी लाल, रवि प्रकाश मौर्य, उमा सिंह, मनोज यादव, राजेश कुमार, जटाशंकर यादव, राम सरीखा यादव, संजय जायसवाल, विकास सिंह, अनुराग तिवारी, आराधना, रागिनी आदि ने एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो का संकल्प लिया।
घोरावल: अटेवा ब्लॉक इकाई घोरावल ने शुक्रवार को संकल्प दिवस का आयोजन सहज भवन पर किया। महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कर्मचारियों ने हाथों में दो अक्टूबर संकल्प दिवस व एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो की तख्ती लेकर निजीकरण रोकने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को ट्वीट किया। अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर सिंह ने किया। हां राजेश सिंह, शिवशंकर, राजेश बैस, ममता सिंह, संतोष कुमार वैश्य, संतोष शुक्ला, सौरभ कात़िॱरकेय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश वर्मा, संजय मिश्र, अमरेश पुष्पेन्द्र, नीलम सरिता, प्रीति सिंह, नीलम, अनिल प्रजापति, गोपाल, दिलीप, साधना सिंह मौजूद रहे।