फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Private companies seeking a stay on intervention

निजी कंपनियों के दखल पर रोक लगाने की मांग

Tue, 19 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 19 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Private companies seeking a stay on intervention
निजी कंपनियों के दखल पर रोक लगाने की मांग
 अनपरा एवं अनपरा डी परियोजना में ठेके के कार्यों में निजी कंपनियों के बढ़ते दखल के विरोध में राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। केंद्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अनपरा शाखा के सदस्यों ने सोमवार को परियेाजना गेट पर प्रदर्शन और सभा कर अनपरा डी में आउटसोर्सिंग से कार्य लिए जाने की कवायद के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

 

अनपरा परियोजना में परियोजना एवं अनुरक्षण से जुड़े कार्यों को निजी कंपनियों को देने का भी विरोध जताया। शाखा अध्यक्ष इं. इल्ताफ अली ने कहा कि आउटसोर्सिंग कहीं से निगम हित में नहीं है। उन्होंने इस मसले को लेकर सभी विद्युत कर्मी संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया। कहा कि परिचालन और अनुरक्षण का कार्य निजी कंपनियों को उनकी मनमानी शर्तों और दो से तीन गुना अधिक दर पर दिया जा रहा है,

विज्ञापन

 

जिसमें निगम का ही घाटा है।केन्द्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य, केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप कुमार वर्मा ने कहा कि एक तरफ जहां निगम प्रबंधन प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहा है, वहीं प्रबंधन इस तरह के फैसले लेकर बिजली की उत्पादन लागत को बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

केंद्रीय संगठन मंत्री इं. अभिषेक बरनवाल, केंद्रीय प्रचार मंत्री इं. सुनील कुमार ने कहा कि अनपरा डी को भी अनपरा सी की तरह निजीकरण की तरफ ले जाया जा रहा है। इं. शैलेष कुमार, रवि चौबे, अंकित कुमार, पंकज त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, राकेश यादव ने कहा कि उच्च प्रबंधन की अदूरदर्शी नीतियां निगम को घाटे की तरफ धकेल रही हैं।


 

 

ऐसी नीतियों पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। इस मौके पर विवेक सिंह, रंजीत प्रसाद , अजय सिंह यादव, कुलदीप भारती, अमित मौर्य, अनुराग त्रिपाठी, मानवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed