{"_id":"6860363ce58ecf5a76066a8b","slug":"prisoners-will-not-be-confined-to-jail-health-will-not-be-affected-open-gym-started-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130473-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जेल में बंदियों की कैद नहीं रहेगी सेहत, ओपन जिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जेल में बंदियों की कैद नहीं रहेगी सेहत, ओपन जिम शुरू
विज्ञापन
जिला जज राम सुलीन सिंह, डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने जेल में ओपेन जिम का भी उद्घाटन किया। इससे बंदियों को सेहत सुधारने में मदद मिलेगी।
उन्होंने निरीक्षक के दौरान पाकशाला में भोजन तैयार करने के संयंत्र का जायजा लिया। कारागार में बंदियों की बीमारी आदि के संबंध में जेल के बंदियों से जानकारी प्राप्त की।
जिला जज ने बंदियों को जेल परिसर में दी जा रही इलाज की सुविधा के संबंध में मौके पर उपस्थित सीएमओ से पूछताछ की। जिला कारागार परिसर में तैयार किए गए ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ओपेन जिम के माध्यम से बंदियों को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला जज ने परिसर में पौधरोपण भी किया। कारागार के बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्नान व्यवस्था आदि परिसर का अवलोकन किया।
जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन बंदियों के पास वकील की व्यवस्था नहीं है उन्हें विधिक सेवा के माध्यम से अधिवक्ता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव, सीजेएम आलोक यादव, जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर गौरव कुमार, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।