{"_id":"67b842d0df57abf44501b9b7","slug":"prisoners-took-amrit-snan-in-sonbhadra-jail-har-har-gange-echoed-holy-water-came-from-sangam-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों ने किया अमृत स्नान : सोनभद्र जेल में दिखी आस्था की झलक..., गूंजा हर-हर गंगे; संगम से आया था पवित्र जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों ने किया अमृत स्नान : सोनभद्र जेल में दिखी आस्था की झलक..., गूंजा हर-हर गंगे; संगम से आया था पवित्र जल
Fri, 21 Feb 2025 02:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:39 PM IST
सार
सोनभद्र जिला जेल में बंदियों ने गंगा के पवित्र जल से स्नान किया। इसके साथ ही पूरी आस्था के साथ पूजन-अर्चन भी किए। जेल अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने परिसर में ही व्यवस्था करवाई थी।
विज्ञापन
सोनभद्र जेल में गंगा स्नान से पहले पुलिसकर्मी और कैदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ तक न पहुंच पाने वाले बंदियों को जेल के अंदर ही गंगाजल से स्नान कराया गया। शुक्रवार को सोनभद्र जिला जेल के 850 बंदियों ने महाकुंभ से आए जल में स्नान कर पुण्य हासिल किया। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। स्नान के दौरान बंदी हर-हर गंगे का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन
देश दुनिया से लोग महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। विभिन्न कारणों से जेल में निरुद्ध बंदियों के मन में 144 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग में आयोजित हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल न हो पाने की कसक बनी हुई थी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए जेल के अंदर ही बंदियों को त्रिवेणी के जल से स्नान की व्यवस्था कराई। इसके लिए जेल में कलश स्थापित कर उसे प्रयागराज से लाए गए जल से भरा गया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदंबा दुबे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान के बाद उस कलश के जल को महिला-पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग बने कुंड में डाला इसके बाद बंदियों ने हर-हर गंगे, यमुना मइया की जय का उद्घोष करते हुए इस जल से स्नान किया।
बंदियों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखा। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी उसी का एक हिस्सा है। इससे बंदियों के मन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे समाज से जुड़ाव महसूस करेंगे। सरकार चाहती है कि बंदी यह महसूस करें कि वे भी समाज का हिस्सा हैं और समाज उनकी परवाह करता है।