{"_id":"69f8fa7ced9e7ee41503a0df","slug":"prisoners-incarcerated-in-jails-in-bihar-and-odisha-hatched-the-conspiracy-for-the-bank-robbery-in-singrauli-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-145918-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिहार और ओडिशा की जेल में बंद कैदियों रची थी सिंगरौली में बैंक डकैती की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिहार और ओडिशा की जेल में बंद कैदियों रची थी सिंगरौली में बैंक डकैती की साजिश
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई नकदी व ज्वेलरी लूट की साजिश बिहार के बेऊर और ओडिशा में बंद कैदियों ने जेल से रची गई थी। एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह है, जो फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि उसने ओडिशा की कुचिंडा जेल में बंद अपने करीबी पीयूष जायसवाल के जरिये डकैती की पूरी पटकथा तैयार कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के नालंदा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी नालंदा के थाना नगरनौसा निवासी चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सीधे तौर पर बैंक डकैती की साजिश में शामिल थे और लूटे गए माल को ठिकाने लगाने में इनकी अहम भूमिका सामने आई है। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले फंटूस, कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के अलावा गिरफ्तार दोनों आरोपी भी शुरू से साजिश का हिस्सा थे।
पुलिस अब इनसे पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान के निर्देशन और एसपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। सिंगरौली के एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। एएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान और अहम जानकारी मिल सकती है, जिससे बैंक डकैती के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लूटे थे पौने छह करोड़ का सोना व बीस लाख नकदी
बैढ़न-विंध्यनगर मार्ग पर बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा से असलहे के दम पर दहशत फैला कर बदमाशों ने बीस लाख से अधिक नगदी करीब पौने छह करोड़ की ज्वेलरी लूट लिया था। ज्वेलरी बैंक में रखकर उपभोक्ताओं ने ऋण लिया था। घटना मध्यप्रदेश पुलिस के चुनौती बन गई थी। शुरू में लूटकांड के एक आरोपी कमलेश को आरपीएफ ने डेहरी (नबीनगर) से दबोच लिया था। कमलेश से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे बढ़ी तो दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया जा सका।