फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   prisoner hanged from peepal tree in Sonbhadra district jail

सोनभद्र: जिला जेल में पीपल के पेड़ से बंदी ने लगाया फंदा, एनडीपीएस एक्ट में था निरुद्ध 

Fri, 12 Feb 2021 11:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
prisoner hanged from peepal tree in Sonbhadra district jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिला कारागार गुरमा में एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध एक बंदी ने गुरुवार की रात में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जेल के कर्मियों ने देखा तो तत्काल उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन



चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा स्थित जिला कारागार में निरुद्ध इब्राहिम उर्फ छोटू ने रात में पीपल के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले आया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इब्राहिम पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी बताया गया। वह चोपन क्षेत्र से मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन पहले ही उसे गुरमा जिला कारागार ले जाया गया था। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जेल अधीक्षक से फोन पर हुईबातचीत में पता चला कि बंदी ने फांसी लगाने की कोशशि की, उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed