{"_id":"6782a3a0c5f5f1b93f0f89fd","slug":"prisoner-absconded-from-sonbhadra-district-hospital-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सोनभद्र जिला अस्पताल से बंदी फरार, सांस की समस्या होने पर कराया गया था भर्ती; दो महीने से जेल में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सोनभद्र जिला अस्पताल से बंदी फरार, सांस की समस्या होने पर कराया गया था भर्ती; दो महीने से जेल में था
Sat, 11 Jan 2025 10:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:30 PM IST
सार
सोनभद्र में जिला अस्पताल में भर्ती बंदी शनिवार की देर शाम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे सांस संबंधी समस्या पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल से फरार बंदी पंकज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिला जेल में निरुद्ध बंदी शनिवार की रात जिला अस्पताल से फरार हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी पर म्योरपुर थाने में छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पिछले दो माह से वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बिहार के पूर्वी चम्पारण निवासी पंकज कुमार म्योरपुर के किरबिल में कुछ समय से रहता था। गत नवंबर माह में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण और दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम उसे सांस संबंधी समस्या होने पर सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की देर शाम वह चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन