फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   President will not come on 15th, program postponed

15 को नहीं आएंगे राष्ट्रपति, कार्यक्रम हुआ स्थगित

Wed, 11 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
President will not come on 15th, program postponed
बभनी। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में 15 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति के निजी सचिव विक्रम सिंह की तरफ से राज्य सभा सांसद रामसकल को इस आशय का पत्र भी भेजा गया है। इससे पहले 29 नवंबर 2019 को भी कारीडांड़ स्थित सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति का आगमन तय हुआ था लेकिन उसी दिन श्रीलंका के राष्ट्रपति का दौरा तय होने के कारण यहां का कार्यक्रम कुछ दिन पहले ही स्थगित करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि अबकी बार कार्यक्रम कोरोना वायरस को देखते हुए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

पिछली बार की तरह इस बार भी राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम तय हो गया था। उन्हें बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवाकुंज आश्रम में आयोजित बनवासी समागम में भाग लेना था। यहां इंटर कालेज के नए भवन और छात्रावास का लोकार्पण करना था। इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही थी। आयोजकों की तरफ से कार्यक्रम को लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई थी। राष्ट्रपति के आगमन में चंद दिन शेष रहने के कारण लोगों की भी बेसब्री बढ़ती जा रही थी लेकिन अचानक से पता चला कि उनका आगमन स्थगित हो गया है। इसके चलते आयोजकों के साथ ही जनपद के लोगों में भी अपने राष्ट्रपति को देखने की हसरत अधूरी रह गई। बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पांच हेलीपैडों का निर्माण किया जा चुका है। करमा नृत्य, शैला नृत्य के कलाकार जी-जान से तैयारियों में जुटे हुए थे। उधर, कार्यक्रम आयोजक जेसी विमल सिंह ने भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने की पुष्टि की। बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए फिलहाल सार्वजनिक सभाएं नहीं की जा रही हैं। उसी कड़ी में बनवासी समागम में बड़ी तादाद में लोगों के आगमन की संभावना को देखते हुए यहां का भी कार्यक्रम स्थगित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed