फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparing to take on commercial load

दूसरी इकाई को कामर्शियल लोड पर लेने की तैयारी

Thu, 28 Jul 2016 12:13 AM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Thu, 28 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयों से 14 अगस्त तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच दूसरी इकाई को कामर्शियल लोड पर लेने की भी तैयारी की गई है। बुधवार को इसको लेकर भेल और परियोजना अधिकारियों की हुई बैठक में गहन मंत्रणा की गई। तय हुआ कि एक-दो दिन में दोनों इकाइयों को एक सप्ताह के लिए सामान्य अनुरक्षण पर लेकर, थोड़ी-बहुत जो भी खामी है, उसे दुरुस्त कर लिया जाए। दूसरी इकाई पहले से बंद चल रही है। 
विज्ञापन


वहीं उत्पादन पर चल रही पहली इकाई को भी अनुरक्षण तक बंद रखा जाएगा।राज्य उत्पादन निगम मुख्यालय से आए चीफ इंजीनियर बीएन श्रीवास्तव और एसई एसके वर्मा, अनपरा सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी के साथ भेल मुख्यालय से आए जीएम स्तरीय अधिकारियों के बीच अनपरा डी की दोनों इकाइयों को निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर लेने और इस बीच दूसरी इकाई को भी कामर्शियल लोड पर लेने को लेकर देर तक चर्चा हुई।
विज्ञापन


अनपरा डी में कार्यरत अन्य अभियंताओं ने भी अपनी राय रखी। तय हुआ कि हर हाल में 14 अगस्त तक दोनों इकाइयां पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर ले ली जाएं, ताकि इस तिथि के बाद प्रदेश को इस परियोजना से निर्बाध रूप से एक हजार मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो जाए। बता दें कि तकनीकी दिक्कत के चलते दूसरी इकाई करीब एक पखवारे से बंद चल रही है। वहीं पहली इकाई को वाणिज्यिक उत्पादन पर लिया जाकर लगातार उत्पादन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इकाई को अनपरा परियोजना की छठीं वाणिज्यिक इकाई का दर्जा भी मिल चुका है। अब दूसरी इकाई को अनपरा की सातवीं वाणिज्यिक इकाई का दर्जा दिए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन और निगम मुख्यालय स्तर से जरूरी निर्देश जारी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed