{"_id":"58cd65574f1c1b2a5a32b9e6","slug":"prepare-to-deal-with-the-lack-of-water-in-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पानी की कमी से निपटने के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पानी की कमी से निपटने के लिए रहें तैयार
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में संभावित पेयजल की किल्लत से निपटने के लिए संबंधित अधिकारी एक सप्ताह के अंदर कार्य योजना तैयार कर लें। जल निगम के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर हैंडपंपों का स्थलीय सत्यापन करा लें। यह निर्देश डीएम पीके उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान दिया।
एक्सईएन जल निगम निर्माण शाखा को निर्देश दिया कि जिले में संचालित पाइप लाइन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करें और लोगों के जरूरत के मुताबिक पेयजल किल्लत से निपटने को मरम्मत की व्यवस्था करा लें। पानी के टैंकरों को भी दुरुस्त करा लें। उन्होंने सभी इओ को निर्देश दिया कि उपलब्ध जल संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के साथ ही वार्डवार कार्य योजना तैयार रखें।
डीपीआरओ को निर्देश दिया कि वे ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों की वास्तविक स्थिति, ग्राम पंचायतों में दसवें वित्त आयोग व तेरहवें वित्त आयोग से लगाए गये सबमर्सिबल, स्थापित पानी टंकी की स्थिति व खरीदे गये पानी के टैंकरों की वास्तविक सत्यापन एक सप्ताह में कराते हुए मजरे व ग्रामवार पानी की उपलब्ध कराएं। सीएमओ और पशु चिकित्साधिकारी को भी उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम राम चंद्र, एसडीएम सदर अशोक सिंह यादव, घोरावल डीपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर विशाल यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जीत लाल यादव, सीएमओ डा. केजी सिंह मौजूद रहे।