फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prepare a report every week on the changes in Chatra

Sonebhadra News: हर सप्ताह तैयार करें चतरा में आए बदलाव की रिपोर्ट

Fri, 04 Jul 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Prepare a report every week on the changes in Chatra
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने आकांक्षी ब्लॉक चतरा में नीति आयोग के सूचकांकों पर प्रगति की समीक्षा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास सहित अन्य बिंदुओं पर आए बदलाव का भौतिक निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि चतरा ब्लॉक में बदलाव का स्थलीय परीक्षण भी किया जाए। इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रति सप्ताह प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की ओर से संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों को ‘अन्त्योदय’ की संकल्पना का जीवंत उदाहरण बताते हुए प्रत्येक जनपद एवं विकास खण्ड को सतत निगरानी और परिणाम आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि ब्लाॅक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग भी हो। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed