{"_id":"5e66501c8ebc3eeb33431b22","slug":"preparations-fast-road-from-helipad-to-synagogue-sonbhadra-news-vns515125685","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां तेज, हेलीपैड से सभास्थल तक बन रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां तेज, हेलीपैड से सभास्थल तक बन रही सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज कारीडांड चपकी में 15 मार्च को राष्ट्रपति के आने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। सभी कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है।
राष्ट्रपति के आगमन पर पांच हेलीपैडों का निर्माण कराया गया है। हेलीपैड से सभास्थल तक पक्की सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग रात दिन एक किया है। सड़क निर्माण के लिए गिट्टी, सोलंग आदि बिछा दिया गया है। अब उसके पीचिंग की तैयारी की जा रही है। उधर साफ-सफाई में भी लोग जी जान लगा दिये हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार लगातार सेवाकुंज आश्रम में पहुंच कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेत हुए दिशा-निर्देश दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद 15 मार्च को बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ का लोकार्पण भी करेंगे और बनवासी छात्रावास में रहकर पढ़ रहे बच्चों से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत आदिवासियों की प्रसिद्ध लोककला संगीत कर्मा नृत्य और सैला नृत्य से किया जाएगा।