{"_id":"640df7ec27d76e7078012964","slug":"preparation-to-impose-rasuka-on-the-killers-of-the-child-sonbhadra-news-c-20-1-100292-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बालक के हत्यारों पर रासुका लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बालक के हत्यारों पर रासुका लगाने की तैयारी
विज्ञापन
घोरावल। अनुराग पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून विशेषज्ञों की विधिक राय ली जा रही है। जल्द ही पत्रावली तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उधर, आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने भी भू-माफिया कानून के तहत कार्रवाई के लिए सक्रियता बढ़ाई है। रविवार को छह सदस्यीय राजस्व टीम गांव में पहुंचकर आरोपियों की संपत्ति व अवैध कब्जे की छानबीन में जुटी रही।
नौ वर्षीय बालक का अपहरण कर नृशंस हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव, इंद्रजीत यादव व अन्य काफी मनबढ़ हैं। दबंगई के बल पर उन्होंने गांव में कई लोगों की निजी व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है। इसकी शिकायत ग्रामीण लगातार करते रहे हैं। बालक के पिता मंगल पाल भी इसी विवाद को लेकर आरोपियों के विरुद्ध पैरवी कर रहे थे। पुलिस का भी मानना है कि हत्या के पीछे भूमि विवाद बड़ी वजह रही है। घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की दबंगई का जिक्र करते हुए अफसरों से कार्रवाई की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर रविवार को राजस्व निरीक्षक मटरू लाल के नेतृत्व में हलका लेखपाल जगदीश दुबे, राजस्व लेखपाल रामनिवास, रामआसरे, भगत सिंह, विनोद दुबे की टीम पेढ़ पहुंची। टीम ने गांव में सार्वजनिक भूमि व निजी भूमि पर अतिक्रमण के बारे में जांच पड़ताल की। इस संबंध में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि भू माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेढ़ ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन व निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट आने पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ संजीव कटियार ने बताया कि हत्यारोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। प्रक्रिया पूरी हो जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।