{"_id":"4ced19aa53716fb4b17d6a8bed8c0afb","slug":"premvati-make-mayer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रेमवती बनीं महापौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रेमवती बनीं महापौर
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Thu, 04 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। भाजपा की प्रेमवती खरवार सिंगरौली की महपौर चुनीं गईं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संगीता सिंह को पराजित किया।
19 हजार 999 वोट हासिल कर बसपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं सपा प्रत्याशी विमला की जमानत जब्त हो गई।
बैढ़न के पचौर इलाके में स्थित राजकीय कालेज में मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरू हुआ। 10 बजे से नतीजों के रुझान मिलने लगे।
11 बजे के बाद पार्षद पद के दावेदारों की तस्वीर साफ होने लगी। भाजपा की उम्मीदवार प्रेमवती खरवार को कुल 48 हजार 367 मत मिले। कांग्रेस की उम्मीदवार संगीता सिंह ने कुल 27 हजार 123 वोट हासिल किए।
बसपा की रामजनी को 19 हजार 999 वोट मिले। तीन हजार 504 वोट हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार विमला की जमानत जब्त हो गई। नतीजों में नगर निगम के 45 वार्डों के पार्षद पद के परिणाम घोषित हुए।
विज्ञापन
जिसमें बीजेपी के 27, कांग्रेस के छह, बीएसपी के सात, निर्दलीय चार व कम्यूनिस्ट पार्टी के एक पार्षद ने जीत का सेहरा बांधा। यह अलग बात है कि मामूली अंतर से हारने वाले कुछ पार्षदों की आपत्ति के बाद दोबारा मतगणना का काम शुरू हुआ इसके परिणाम देर शाम तक साफ नहीं हो सके थे।