फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Premier League: Bhavna defeated Purana by 21 runs

प्रीमियर लीग: भवना ने पुरना को 21 रन से हराया

Sun, 03 Jan 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Premier League: Bhavna defeated Purana by 21 runs
घोरावल। लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग के तत्वावधान में रविवार को घोरावल के लक्ष्मणपुर गांव में क्रिकेट कप 2021 प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि घोरावल भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री कैलाश सिंह बैसवार ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में घोरावल, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन मैच पुरना और भवना की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पुरना ने भवना की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया।
विज्ञापन

भवना की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 129 रन बनाए, जिसमें राहुल सिंह ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पुरना के शामू सिंह ने 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी पुरना की टीम मात्र 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भवना की टीम ने 21 रनों से जीत हासिल की। राहुल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान कमेंटरी का काम प्रभाकर पटेल ने किया। अध्यक्षता अमरेश पांडेय ने की। इस मौके पर संदीप चौबे, सौरभ मौर्या, विद्यासागर मौर्या, उमाशंकर दूबे, प्रदीप तिवारी, चंदन सिंह, विपिन मिश्रा, रविशंकर दूबे, प्रभाकर पटेल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed