फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant woman examined in three pathologies on the same day, reports of all three are different

Sonebhadra News: गर्भवती महिला की एक ही दिन तीन पैथाेलॉजी में जांच, तीनों की रिपोर्ट अलग अलग

Fri, 14 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman examined in three pathologies on the same day, reports of all three are different
सोनभद्र। जिले में संचालित निजी पैथालॉजी केंद्र मनमानी रिपोर्ट दे रहे हैं। एक गर्भवती महिला की एक दिन में तीन पैथाेलॉजी में हुई जांच के बाद जारी रिपोर्ट ने निजी केंद्रों की विश्वसनीयता की पोल खोल दी है। एक लैब ने 46 हजार प्लेटलेट्स दिखाया तो दूसरे ने 73 हजार। तीसरे लैब की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 1.18 लाख बताया गया है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि किसे सही मानें।
विज्ञापन

मामला बुड़हर कला गांव निवासी 29 वर्षीय पूनम का है। चार माह की गर्भवती पूनम समस्या होने पर चिकित्सक के पास गई थी। बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने जांच लिखी थी। परिजन जांच के बाद रिपोर्ट देखकर भौंचक रह गए। इसके बाद दूसरी जगह गए। फिर तीसरी जगह गए। तीनों की जांच रिपोर्ट में काफी अंतर मिला। महज कुछ घंटे के अंदर लिए गए सैंपल की अलग-अलग लैब में कराई गई जांच की रिपोर्ट देखकर मरीज और उसके परिजन पशोपेश में हैं। डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे कि वह किसे सही मानें और उपचार करें।
विज्ञापन

----
रिपोर्ट एक::
गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार को पहले महिला थाने के सामने स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर सीबीसी सहित अन्य जांच कराई। यहां प्लेटलेट्स काउंट 46000 बताया गया।
----
रिपोर्ट दो
कुछ घंटे बाद ही महिला ने सिविल लाइन रोड पर स्थित पैथोलॉजी में खून की जांच कराई। इस रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 118000 बताया गया है।
----
रिपोर्ट तीन
तीसरी रिपोर्ट नगर के मेन बाजार की तरफ संचालित लैब की है। इसमें में प्लेट्लेटस 73 हजार बताया गया।
----
स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत हैं सिर्फ 25 लैब

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 25 पैथोलॉजी लैब संचालित हैं। वह किसी अस्पताल या स्वतंत्र रूप में दर्ज हैं। हालांकि वास्तविक संख्या इससे कई गुना है। केवल रॉबर्ट्सगंज में ही 12 से अधिक पैथालॉजी संचालित हैं। कुछ ने प्रतिष्ठित संस्थाओं की फ्रेंचाइजी भी ले रखी है। वह कलेक्शन सेंटर के रूप में ही दर्ज हैं, जबकि यहां सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

वर्जन...
अगर कोई सेंटर गलत रिपोर्ट दे रहा है तो पीड़ित की शिकायत के आधार पर इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. कीर्ति आजाद बिंद। डिप्टी सीएमओ, नोडल अधिकारी निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed