{"_id":"67ebd7ab369f37230f0b4e23","slug":"pregnant-woman-dies-in-mch-wing-sp-workers-protest-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News : एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत, सपा कार्यकर्ताओं जताया विरोध, बांधी आंखों पर काली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News : एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत, सपा कार्यकर्ताओं जताया विरोध, बांधी आंखों पर काली पट्टी
Tue, 01 Apr 2025 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 01 Apr 2025 05:40 PM IST
सार
एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था पर जिम्मेदार मौन क्यों हैं?
विज्ञापन
आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पिछले दिनों एमसीएच विंग में प्रसूता की मौत के मामले में मंगलवार काे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंखों पर पट्टी बांधी और आए दिन हो रही घटनाओं को जिम्मेदारों पर नजरंदाज करने का आरोप लगाया। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मरीजों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। सोनभद्र के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है, डिजिटल एक्स-रे मशीनें खराब पड़ी है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल नर्सों के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की बदहाली के कारण जनता उनका रुख करने से कतरा रही है और मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों की शरण ले रही है।
विज्ञापन
मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार केवल कागजों पर वादे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विरोध प्रदर्शन में रामदास, केवली गौर, मुना कुशवाहा, सरोज देवी, उषा पटेल, जुनैद, सुरेश अग्रहरी, प्रभावती कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन