{"_id":"67a3ac7b1fe37a26e90aa807","slug":"prayagraj-team-reached-the-final-after-defeating-bhadohi-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-123970-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भदोही को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भदोही को हराकर फाइनल में पहुंची प्रयागराज की टीम
विज्ञापन
अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे सोनांचल कप में बुधवार को ग्रुप ए का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने भदोही को 9 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज के यदवेंद्र यादव ने 34 रन, आशीष रत्नम ने 30 और अखिल तिवारी ने 25 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में भदोही के कप्तान मोहम्मद उमर, विक्रम सिंह, सौरभ शुक्ला और कृष्णा सरोज ने दो-दो विकेट लिए। 157 रनों का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 25 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 148 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भदोही के बल्लेबाज विकास कुमार ने 59 गेंद का सामना करते हुए 73 रन व विक्रम सिंह ने 30 रन बनाए। प्रयागराज के कप्तान प्रियांशु यादव ने 3 विकेट, विशाल यादव और रोहित राज ने एक-एक विकेट चटकाए।
शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक रोशन सिंह और सोनू राय रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खान, इं प्रवीण सिंह, संजय यादव, अरविंद यादव, प्रदीप शर्मा, फैजल खान, संतोष सिंह, कलीम खान आदि मौजूद रहे।