फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pray at the shrine sought

दरगाह पर मांगी दुआ

Wed, 15 Apr 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 15 Apr 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pray at the shrine sought
 विजयगढ़ दुर्ग स्थित बाबा मीरान शाह की दरगाह पर बुधवार को लाखों जायरीन पहुंचे। पूर्वांचल सहित सीमावर्ती राज्यों से भी बड़ी संख्या में दरगाह पर पहुंचे। उर्स में मेले का माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए एहतियातन पांच किलोमीटर पहले ही वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार से ही  बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोलकाता, मुुंबई सहित अन्य जगहों से लोगों को विजयगढ़ दुर्ग पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार दोपहर तक दुर्ग पर भारी संख्या में जायरीन पहुंचे। यहां स्थित सरोवर में लोगों ने स्नान कर मीरानशाह के दरगाह माथा टेककर दुआ मांगी। शाम पांच बजे चादर, गागर उठी। कौव्वाल राधे सहित कई कौव्वालों ने  बाबा के शान में  कौव्वाली की शानदार प्रस्तुति की। यहां चादर चढ़ा कर फातिया पढ़ी गई। राज्यमंत्री व्यासजी गोड़, विधायक अविनाश कुशवाहा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, हिदायत उल्ला खां ने बाबा के दर पर मत्था टेका। राज्यमंत्री ने उर्स कमेटी के मुस्ताक खां, फरीद खां, सिबली, प्यारे भाई, गोप खां से जायरीन के लिए गए व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। देर रात तक दुर्ग पर जायरीनों भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

उधर रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में स्थित विजयगढ़ दुर्ग पर जायरीन को पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल चलना पड़ा। मऊ गांव में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया। यहां से जायरीन को पैदल दुर्ग पर जाना पड़ा। वहीं दुर्ग के खिड़की के रास्ते से पुलिस ने जिन लोगों के पास वीआईपी पास था उन्हीं के वाहनों को प्रवेश करने दिया। उधर, विजयगढ़ दुर्ग पर आयोजित उर्स में तीन बार लोग बरसात के नाते इधर- उधर भागते दिखे।                    बारिश से बचने के लिए लोग पत्थर और चट्टान का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed