फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prabhu Singh became the President of Civil Bar Association Duddhi

Sonebhadra News: प्रभु सिंह बने सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष

Tue, 15 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Prabhu Singh became the President of Civil Bar Association Duddhi
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह ने जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 4 मतों से हराया। वहीं सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल ने रामेश्वर प्रसाद को 10 मतों से हराया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। कुल दो पदों के लिए 123 सदस्यों में से 80 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो टेंडर मत भी पड़े थे।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रभु सिंह कुशवाहा को 30 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 26 मत प्राप्त हुए। प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल को 37, प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर प्रसाद को मात्र 27 और जवाहरलाल को 15 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर एक मत अवैध घोषित किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा, सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल को विजयी घोषित किया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया।

निर्विरोध चुने जाने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए मनोज कुमार मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव कुमार मिश्रा, अभिनाथ यादव, राकेश कुमार, सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए विनय कुमार रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed