फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prabhaktapriya on the occasion of Guru Nanak Dev

गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

Wed, 28 Nov 2018 11:14 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Wed, 28 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prabhaktapriya on the occasion of Guru Nanak Dev
गुरुनानक जयंती पर प्रकाश उत्सव पर शबद कीर्तन करते रागी जत्था।
सोनभद्र। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राबर्ट्सगंज में सिक्खों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर में सुबह कई दिनों तक नगर में प्रभात काल फेरी निकालकर अखंड पाठ किया गया। राकेश सिंह और दया सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया। शाम को गुरू ग्रंथ यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लगे स्टाल पर यात्रा का स्वागत किया गया।  गुरु नानक  बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पीटी व अन्य खेलों का प्रदर्शन किया। मिर्जापुर से आई छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का करतब दिखाए। महिला, बच्चे, पुरुष ढोलक और भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।  
विज्ञापन

दिल्ली से आए रागी जत्था भाई परसों सिंह और उसके साथियों ने गुरुवाणी का गायन किया। चोपन, ओबरा, अहरौरा, चकिया, वाराणसी से लोग आए। यहां वक्ताओं ने बताया कि गुरु नानक देव ने जीवन भर सामाजिक संस्थाओं को सद्भाव पूर्ण समानता पर आधारित बनाने का प्रयास किया। पंगत और संगत का उपदेश दिया, ताकि गलत भावना समाप्त हो सके। समाज में नारी को सम्मान देने के लिए बराबरी का स्थान देने की बात कही। संतों, महापुरुषों को जन्म देती है। अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज की भलाई में खर्च करने का संदेश दिया। शबद कीर्तन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। यहां प्रसाद लंगर वितरित हुआ।  इस मौके पर अध्यक्ष अजय सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, मनमीत सिंह, संतोष सिंह, पारब्रह्म सिंह, रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अर्जुन सिंह, चरणजीत सिंह, गोल्डी, अमन, सनीी, निरंजन सिंह मौजू रहे। कार्यक्रम का संचालन सरदार जसवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed