फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power workers protest against privatization by boycotting work in sonbhadra

बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर निजीकरण के खिलाफ बोला हल्ला

Wed, 30 Sep 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Power workers protest against privatization by boycotting work in sonbhadra
ृनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर सभा को संबोधित करते बिजली कर्मचारी - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। पूर्वांचल विद्युत वितरण के विघटन एवं निजी हाथों में सौपने के विरोध में बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। अनपरा परियोजना गेट पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सभा कर निजीकरण पर हल्ला बोला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में संघर्ष निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है। चेताया कि आंदोलन के फलस्वरूप किए गए बनारस और प्रयागराज में एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए। प्रदेश में अगर आगे चल कर कहीं भी किसी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश भर में सामूहिक जेल भरो आंदोलन होगा। कार्य बहिष्कार में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए इं. एसपी सिंह, इं. अमरनाथ, इं. रोहित राय, इं. नित्यानंद, रविंद्र जायसवाल आदि ने कहा कि महामारी के दौर में भी अपनी जान की सुरक्षा की परवाह किए बिना प्रदेश भर के विद्युतकर्मी अबाध बिजली सुनिश्चित किए है जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री जी एवं ऊर्जा मंत्री ने भी किया है। कर्मियों के काम का फल सरकार निजीकरण के रूप में दे रही है जो प्रदेश के साथ मजाक है। संचालन शारदा प्रसाद ने किया। सभा में हरिशंकर चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, सत्यम यादव, सुशील श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, अभिषेक बरनवाल, विवेक सिंह, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed