फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power of CMO office cut on dues of 1.25 crore

सवा करोड़ के बकाए पर कटी सीएमओ कार्यालय की बिजली

Tue, 31 Aug 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Power of CMO office cut on dues of 1.25 crore
सोनभद्र। बिजली का उपभोग करने के बाद भी बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे स्वास्थ्य विभाग पर बिजली महकमा मंगलवार को सख्त हो गया। करीब सवा करोड़ रुपये का बिल बकाया होने के कारण सीएमओ कार्यालय की बिजली काट दी गई। नगर स्थित आठ बैंक शाखाओं के भी कनेक्शन काटे गए हैं। संबंधित इकाई प्रमुख को हिदायत दी गई है कि वह बकाया भुगतान नहीं करते तो बिजली नहीं जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया है। बकाया वसूली के लिए कई योजनाएं चलाई गई। बिल से जुड़े विवाद निपटाने के लिए कमेटियां गठित की गई, बावजूद तमाम उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं ले रहे। ऐसे उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग सख्त हुआ है। सरकारी विभागों पर भी विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। बकाया जमा न करने पर सोमवार को 77 कनेक्शन काटे गए थे। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय की बिजली भी काट दी गई। दोपहर बाद बिजली कटने से कुछ देर तक तो कर्मचारी इंवर्टर के सहारे काम करते रहे, लेकिन बैटरी डिस्चार्ज होते ही इन्वर्टर भी जवाब देने लगे। इसके चलते कामकाज भी बाधित हुआ। खास बात यह कि सीएमओ कार्यालय के बिजली मद में पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध है, बावजूद बकाया चुकता करने में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। अब कनेक्शन कटने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए हैं। इसके अलावा नगर के एसबीआई, कोटक महेंद्रा बैंक सहित आठ बैंक शाखाओं की भी बिजली काटी गई। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय पर सवा करोड़ रुपये का बिल बकाया है। वसूली के लिए कई बार सीएमओ से लेकर लेखा लिपिक तक संपर्क किया गया लेकिन बिल जमा करने में रुचि नहीं ली गई। लिहाजा कनेक्शन काट दिया गया। कुछ अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी बिल बकाया है। उन्हें भी बिल जमा करने के लिए मोहलत दी गई है। बिल चुकता न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच किलो वाट से अधिक के कनेक्शन भी काटे जाएंगे
वसूली अभियान के दौरान ऐसे सभी गैर सरकारी कनेक्शन भी काटे जाएंगे, जो पांच किलो वाट से अधिक हैं और लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे। इसके लिए सभी जेई को निर्देशित किया गया है। ऐसे कनेक्शनों में ग्रामीण ट्यूबवेल, पेयजल परियोजना, स्कूल, लघु उद्योग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed