फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Potholes are to be filled on six hundred km of roads in the district, XEN said - only 10 percent of the funds have come yet, rain came, pothole-ridden roads could not be repaired

Sonebhadra News: जिले में छह सौ किमी सड़कों के भरे जाने हैं गड्ढे, एक्सईएन बोले- अभी 10 प्रतिशत धनराशि ही आई हैबारिश आई, नहीं हो पाई गड्ढे वाली सड़कों की तुरपाई

Thu, 26 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Potholes are to be filled on six hundred km of roads in the district, XEN said - only 10 percent of the funds have come yet, rain came, pothole-ridden roads could not be repaired
बारिश का माैसम शुरू हो गया है। अभी तक गड्ढे वाली सड़कों की तुरपाई नहीं हो पाई हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे खतरनाक हो गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने गड्ढों को बारिश से पहले ही भरने का निर्देश दिया था, मगर अब तक न पूरा बजट मिला है और न विभागीय प्रक्रिया ही पूरी हो पाई है।
पीडब्ल्यूडी को जिले में करीब छह सौ किमी सड़कों के गड्ढे भरने हैं। इनमें स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग, अन्य ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। सरकार का निर्देश था कि सभी गड्ढों को बारिश का माैसम शुरू होने पहले ही भर दिए जाए, जिससे किसी तरह के हादसे का खतरा न रहे।

इससे इतर जिले में सभी सड़कों के गड्ढे जस के तस हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़क पर उरमौरा, कोतवाली के सामने, धर्मशाला चौराहा के पास, चंडी तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर गड्ढे हादसे की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के अंदर बढ़ौली चौक से मेन चौक और महिला थाना मार्ग पर भी छोटे-छोटे कई गड्ढे बन गए हैं।
जिला मुख्यालय से बाहर ग्रामीण इलाकों में हालत और भी खराब है। डाला से ओबरा को जाने वाले मार्ग पर कई जगह गड्ढे हैं।
ओवरलोड वाहनों के आवागमन से गड्ढे लगातार बढ़ते जा रहा है। दुद्धी में डीसीएफ की तरफ जाने वाली सड़क पर भी कई जगह गड्ढों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed