Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Potential candidates preparing for body elections

Sonebhadra News: निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित उम्मीदवार

Mon, 10 Apr 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Potential candidates preparing for body elections
सोनभद्र। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निकाय चुनाव घोषणा करने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। चुनाव तिथि घोषित होने के साथ ही संभावित उम्मीदवार प्रसार प्रचार तेज कर दिए हैं। वहीं आरक्षण के अनुसार सीट पाने के लिए जिले स्तर के पार्टी नेताओं के साथ ही प्रदेश स्तर के नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र अध्यक्ष पद की अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां पहली बार अनुजाति जाति की महिला अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होंगी। टिकट कंफर्म करने के लिए चुनाव की तैयारी में जुटे नेता शीर्ष पार्टी नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। नवसृजित डाला बाजार नगर पंचायत की पहली नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति की महिला होगी। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट भी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। चुर्क/घुरमा नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला, दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वहीं नवसृजित नगर पंचायत अनपरा के साथ नगर पंचायत घोरावल, रेणुकूट, पिपरी और चोपन में अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित है। आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही निकाय चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। जिले में 11 मई को मतदान होना है। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संभावित उम्मीदवार टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं।
विज्ञापन

पत्नी का सीट फाइनल करने में जुटे पति
जिले के दस निकायों में से चार निकायों में अध्यक्ष पद की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र, नगर पंचायत ओबरा और डाला बाजार अनुसूचित जाति महिला के लिए और चुर्क/गुरमा नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। इन निकायों मे पत्नी की सीट फाइनल करने के लिए पति जोर आजमाइश करने में जुटे हैं। नगर पालिका सोनभद्र की बात करें तो यहां कई प्रमुख चेहरें अपनी पत्नी को सीट दिलाने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

144 वार्डों में बने 307 बूथों पर होगा मतदान
जिले के दस निकायों में कुल 144 वार्ड हैं। इन निकायों में मतदान केंद्रों की संख्या 99 है, जबकि 307 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 10 वार्डों वाले घोरावल नगर में 10 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 25 वार्डों वाले राबर्ट्सगंज नगर पालिका में 74 मतदान स्थल, नगर पंचायत चुर्क में 10, ओबरा में 53, डाला बाजार में 10, चोपन में 16, दुद्धी में 12, रेणुकूट में 21, पिपरी में 14 और नगर पंचायत अनपरा में 87 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 307 मतदान स्थलों पर कुल 269047 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed