फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Posed as a girl and talked obscenely to an old man

Sonebhadra News: लड़की बन बुजुर्ग से की अश्लील बातें, फिर कोतवाल के नाम पर वसूली

Fri, 03 May 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Posed as a girl and talked obscenely to an old man
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग से लड़की बन अश्लील बातें करने और फिर कोतवाल के नाम पर अस्सी हजार रुपये वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बुड़हर कला निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि उसके पड़ोसी आनंद देव पांडेय उर्फ हित्तु पांडेय ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर नवंबर और दिसंबर में महिला बन कर कुछ अश्लील बातें की। उसकी रिकार्डिंग कर ली। उसी रिकार्डिंग को उसे सुनाकर बताया कि कोतवाल साहब बुला रहे हैं। या तो जेल जाना होगा या फिर 80 हजार रुपये की व्यवस्था कर लीजिए। लोकलाज के डर से बैंक से डेढ़ लाख का लोन करवाकर उसे दे दिया। आरोप है कि पैसे लेने के पांच माह बाद 17 अप्रैल को उसी घटना के बाबत फिर से बीस हजार रुपये की मांग किया। तब उसने मामले की सूचना बेटे को दिया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने वसूली और धोखाधड़ी के आरोप में आनंद पांडेय पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed