फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Portal will open from 16 for booking of agricultural machinery

कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए 16 से खुलेगा पोर्टल

Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Portal will open from 16 for booking of agricultural machinery
सोनभद्र। कृषि विभाग से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हरित क्रांति के विस्तार की योजना के तहत स्मॉल गोदाम, थ्रेशिंग फ्लोर व कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए 16 अक्तूबर से पोर्टल खोला जा रहा है। इच्छुक पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल (यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम) पर जाकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत प्राप्त चालान के माध्यम से निर्धारित समय में नजदीकी यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में निर्धारित जमानत धनराशि जमा करनी होगी। यंत्र क्रय करने के पश्चात पोर्टल पर बिल अपलोड करना है। इसके बाद सभी अभिलेख कार्यालय उप कृषि निदेशक में उपलब्ध कराने होंगे। सत्यापन के बाद अनुदान हस्तांतरित किया जाएगा। 10 हजार रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र के लिए जमानत धनराशि शून्य होगी। 10 हजार से अधिक व एक लाख तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र के लिए जमानत धनराशि 2500 व एक लाख से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों/कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए जमानत धनराशि 5000 रुपये निर्धारित है। बताया कि स्मॉल गोदाम, थ्रेशिंग फ्लोर एवं कृषि यंत्र पर मूल्य का 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए ग्रामीण उद्यमी (कृषक उद्यमी एवं युवा उद्यमी), पंजीकृत किसान समिति, कृषि उत्पादक संघ (एफपीओ) और पंजीकृत एनआरएलएम समूह पात्र होंगे। चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। प्री बुकिंग व टोकन जनरेट करने के लिए अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed