फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Poor construction outrage from toilet

शौचालय का घटिया निर्माण होने से नाराजगी

Wed, 24 Dec 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 24 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Poor construction outrage from toilet
 राबर्ट्सगंज ब्लाक के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास गांव बढ़ौली में शौचालय निर्माण में मानक की अनदेखी होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने बुधवार को अकड़हवा पोखरे के पास प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य में निम्न स्तर का मैटेरियल लगाया जा रहा है।

विरोध करने के बावजूद संबंधितों के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। वे खुलेआम मानक के विपरीत काम कर रहे हैं। कहा कि इसकी शिकायत बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


 विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। लोगों ने डीएम से शौचालय के निर्माण कार्यों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह लोग कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में विक्रम, मुकेश, लालमनी, दिनेश सोनकर, लालती, राजेश, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed