फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police will take the help of Pradhan, BDC member in preventing crime

अपराध रोकने में प्रधान, बीडीसी सदस्य की लेगी मदद पुलिस

Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police will take the help of Pradhan, BDC member in preventing crime
जिले में अवैध मादक पदार्थों, पशुओं की तस्करी, शराब के धंधे सहित अन्य अपराधों पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए पुलिस अब प्रधानों, बीडीसी, ग्राम पंचायतों सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद लेगी। थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करके सहयोग की अपील करेंगे।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बारे में सूचना देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखने का निर्देश दिया है। अपराध और नशे के कारोबार करने वालों का पूरी तरह से सफाया करने के लिए पुलिस ने पहल तेज करते हुए आमजन के साथ प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों से मदद लेने की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

एसपी ने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को ग्राम स्तरीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत लोगों से बातचीत करते हुए पुलिस की मदद के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन ने अपराध रोकने के लिए यह कदम उठाया है। ग्रामीणों से रोजाना मिलने वाली सूचनाओं की पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। अपराधियों, नशे के कारोबारियों, पशु तस्करों और अराजक तत्वों के बारे में सूचना देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को अपराधियों और अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस कर्मियों को अपराधियों, पशु तस्करों, अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों के कारोबारियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम-पता गोपनीय रखने का निर्देश दिया गया है। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed