फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police were transformed into camp Collectorate

पुलिस छावनी में तब्दील हो गया कलेक्ट्रेट

Sun, 15 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 15 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police were transformed into camp Collectorate

विज्ञापन
 चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव से महिलाओं को गिरफ्तार करने और मांची थाना क्षेत्र के खैरटिया जंगल में दलितों की मंड़ई फूंकने के विरोध में लोगों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

प्रभारी डीएम और एएसपी के प्रयास के बावजूद शनिवार को धरना न समाप्त करने की जिद पर अड़े लोगों को समझाने के लिए रविवार को कई थानों की पुलिस, पीएसी के साथ जमी रही। बावजूद धरना जारी रहा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन एवं कैमूर मजदूर महिला संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में चौथे दिन रविवार कोे भी आदिवासियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेता रोमा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की जा रही है। लेकिन जब तक मांगें पूर्ण नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग और पुलिस की शह पर पिछले दिनों बिल्ली-बाड़ी में दो गुटोें के बीच संघर्ष हुआ है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ताकि सच्चाई का पता चल सकें।


कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधी किस्म के व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने बजाय गरीबों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कहा कि जायज मांगों को शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शासन की होगी। इस मौके पर शिवकुमारी, मुन्नर सिंह, गौरी, पुष्पा, राजमनी, रामधनी, बबलू, शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed