फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police threatened gamblers' hideout, 23 arrested

Sonebhadra News: जुआरियों के ठिकाने पर धमकी पुलिस, 23 गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police threatened gamblers' hideout, 23 arrested
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में जुआरियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में यूपी के मुखिया समेत मप्र के 23 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जुआ फड़ से एक लाख 46 हजार 700 रुपये नकद के साथ 16 बाइक को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक कुल 15 लाख रुपये की जब्ती की गई है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में जुआ फड़ पर बड़ा दांव लगाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। कुछ साल पहले यूपी के जुआ अड्डे पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद जुआड़ी सीमा से सटे मप्र शिफ्ट कर गए। नवानगर थाना क्षेत्र के माजन खुर्द गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर सिंगरौली एसपी मनीष खत्री ने एएसपी शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने रविवार देर शाम दबिश दी। खेत के बीचो बीच 25-30 लोग इकट्ठा दिखे। पुलिस की चार टीमों ने सभी को चारों तरफ से घेर लिया। मौके से कुल 23 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे एवं फड़ से 146700 रुपये नकदी, तास के 52 पत्ते, सिगरेट, गुटखा सहित 16 बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक जुआरियों गैंग के मुखिया के रूप में शक्तिनगर का राजाराम साहनी भूमिका निभा रहा था। उसे पकड़ लिया गया है।


इनकी भी हुई गिरफ्तारी
इसके साथ सरयू प्रसाद शाह निवासी बैढ़न, राजेंद्र शाह निवासी नवानगर, गंगा प्रसाद शाह निवासी बलियरी बैढन, अजेश कुमार साहू व आशीष कुमार मंडल निवासी जयंत, राजाराम साहनी निवासी शक्तिनगर, ओमप्रकाश शाह निवासी बैढ़न, विकास श्रीवास्तव निवासी विन्ध्यनगर, शंभू पांडेय निवासी बैढ़न, संजय कुमार भारती निवासी विन्ध्यनगर, भूपेन्द्र सिंह निवासी नवानगर, दीनदयाल सिंह निवासी नवानगर, राजकुमार कुशवाहा निवासी कचनी, रामानंद सेठ निवासी मोरवा, सुरेश जायसवाल निवासी विंध्यनगर, सतीष कुमार वर्मा निवासी बैढ़न, पिंटू कुमार गुप्ता निवासी जयंत, अनुत कुमार साकेत निवासी बैढ़न, ओमप्रकाश जायसवाल निवासी माड़ा, ज्वाला सिंह निवासी विंध्यनगर, रामसजीवन शाह निवासी टूसाखांड, सुंदर शाह निवासी बिलौजी, भोला शाह निवासी टाकीज तिराहा बैढ़न को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में कई सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed