फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police team attacked, head constable injured, two arrested

Sonebhadra News: पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल घायल, दो गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked, head constable injured, two arrested
अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में सोमवार की रात हेरोइन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची थी। हमले में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हेरोइन बिक्री की सूचना पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे अनपरा थाने के एसआई सच्चिदानंद दास, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के साथ डिबुलगंज पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जैसे ही एक तस्कर को पकड़ा तो वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर तस्कर के अन्य साथी व परिवार के सदस्य भी पहुंचे और पुलिस पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल अनिल कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अनपरा एसओ शिव प्रताप वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल हेड कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि एसआई की तहरीर पर सुरेंद्र भारती, सूरज उर्फ गोगा, राजन उर्फ गोटा, रोहित भारती, आदित्य भारती, रीना, वंदना और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना में शामिल रोहित भारती और रीना भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शांति व्यवस्था में बाधा डाल रहे पांच लोगों का भी पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed