फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police stopped the guards from going to collectorate by using light force

हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने सपाइयों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका

Mon, 14 Sep 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the guards from going to collectorate by using light force
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने सपा कार्यकर्ताओ को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ता सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए लेकिन दफ्तर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने रस्सी से घेराबंदी कर उन्हेें रोका। इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस कर्मियों को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। यह देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि शासन के इशारे पर पुलिस जनता की आवाज दबा रही है। इस दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं को वाहनों में भर कर पुलिस लाइन चुर्क ले गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिगड़ी कानून व्यवस्था, छात्रों, नौजवानों की समस्याओं को लेकर यूथ फ्रंटल के कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जा रहे थे लेकिन प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने उनको जाने नहीं दिया। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शिव नारायण उर्फ अंबुज सिंह, बबलू धांगर, शशि प्रकाश मिश्रा, आनंद चौबे ने कहा कि सूबे में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से छात्रों, नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजनाएं शुरू नहीं की है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, महिलाएं अल्पसंख्यक आर्थिक संकट से जूझ रहे है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, मोहम्मद सईद कुरेशी, अनिल प्रधान, रोशन खां, मन्नू पांडेय, प्रशांत सिंह, रमेश यादव, अमन पाठक, अशोक पटेल, अजीत मौर्या, अंकित राठौर सुरेश कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं को तत्काल निदान करने और महंगी शिक्षा को तत्काल सस्ता करने की मांग की। कहा कि पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा की जाती है। विरोध करने वालों में सुरेंद्र यादव, सुजीत चौबे, इलियास, कृष्णा शर्मा, विवेकानंद, अजीत कनौजिया, हिमांशु यादव, प्रमोद यादव, रियाज अहमद, राजेश, अशोक जयसवाल, मंगरु पटेल, पप्पू यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तब्दील रहा सपा दफ्तर
सोनभद्र। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा कार्यालय से कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट में मांगपत्र देने के लिए जाने वाले थे। इसके मद्देनजर कार्यालय के बाहर पीएसी केसाथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ अभिनव यादव, कोतवाल अंजनी कुमार राय, पन्नूगंज इंस्पेक्टर महेंद्र पांडेय, शाहगंज एसओ देवेंद्र सिंह डटे रहे। कार्यकर्ताओं के बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने कड़ा रुख अपनात हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, आवागमन ठप
सोनभद्र। पुलिस केरोके जाने से नाराज कई सपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर और लेट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सभी को खींच कर सड़क के किनारे किया। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया था। हालांकि पुलिस कर्मी वाहनों को दूसरे लेन से गतंव्य केलिए रवाना कर रहे थे।

सपा कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट जाकर मांगपत्र देने के लिए कहां गया था लेकिन अचानक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे उलझने लगे। पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। लाठीचार्ज का आरोप गलत है। -ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed