फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police Station Resolution Day: Officers are circling

थाना समाधान दिवस: अधिकारियों का लगा रहे चक्कर

Sun, 26 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police Station Resolution Day: Officers are circling
राबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना सर्म्पूण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते एसडीएम डॉ.केएस पांडेय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/घोरावल। जिले के सभी थानों में भूमि विवाद व पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व और पुलिस के अफसरों की मौजूदगी में कुल 72 मामलों की सुनवाई की गई। इसमें दस का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों का समाधान के लिए संबंधितों को सप्ताह भर की मोहलत दी गई।
विज्ञापन

घोरावल थाने में डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्याएं सुनी। मातहतों को शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में 12 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें से 2 मामले पुलिस विभाग से और 10 मामले राजस्व से सम्बंधित थे। एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सदर कोतवाली में एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी के समक्ष 15 मामले आए। अधिकारियों ने दो का मौके पर समाधान किया। मधुपुर निवासी पीड़ित सुभाष सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि कुछ लोग उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। राबटर्सगंज के पूरब मोहाल निवासी राजकुमारी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत करआाया कि उसकी बाउंड्री गिर गई, लेकिन कुछ लोग उसे बनवाने नहीं दे रहे। तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर पक्की पैमाइस कराने की मांग की चुकी है, लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, इंस्पेक्टर विद्या सागर मिश्रा आदि मौजूद रहे। बीजपुर: थाने में समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक भैया शिव प्रसाद सिंह के समक्ष छह मामले पहुंचे, जिसमें एक मामले का निस्तारण हो गया। दुद्धी: कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर एएसपी अधीक्षक नक्सल डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान दो मामले पहुंचे, जिसमें एक का निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, एसएसआई बालेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह से अन्य थानों में भी पीड़ितों की समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed