{"_id":"672fb791fb8877bc7f069894","slug":"police-related-matters-were-resolved-in-police-stations-date-was-given-in-revenue-disputes-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-120279-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: थानों में पुलिस से जुड़े मामले सुलझे, राजस्व विवादों में मिली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: थानों में पुलिस से जुड़े मामले सुलझे, राजस्व विवादों में मिली तारीख
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस व भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए शनिवार को जिले के थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। ज्यादातर थानों में पुलिस के विवाद तो निपट गए, लेकिन भूमि से संबंधित मामलों में संयुक्त टीम गठित कर तारीख तय की गई। डीएम-एसपी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में फरियाद सुनी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम बद्रीनाथ सिंह ने किया। यहां राजस्व के 12 और पुलिस से संबंधित दो मामले पहुंचे। पुलिस और राजस्व के दो-दो मामले निस्तारित हुए।
इसके साथ ही मातहत अधिकारियों को टीम बनाकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी कालू सिंह,सदर कोतवाली सतेंद्र राय सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह पन्नूगंज थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने किया। उनके समक्ष राजस्व के तीन व पुलिस के एक सहित 4 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
रामपुर बरकोनिया थाने में कुल सात मामले पहुंचे। इसमें राजस्व के पांच और पुलिस के दो प्रकरण रहे। इसमें राजस्व व पुलिस के एक-एक मामले निस्तारित किए गए। दुद्धी कोतवाली में कुल पांच मामले पहुंचे। जिसमें पुलिस के एक और राजस्व के दो मामले निस्तारित किए गए।